Prayagraj News: पड़ोसियों में मारपीट, दोनों पक्षों से मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बैंक रोड, कटरा में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अंजना देवी, उनके पति और बेटे अभय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर और उनके परिजनों पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला किया गया। वहीं अंजना देवी ने आरोप लगाया कि घर के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान विवाद के बाद सदानंद उर्फ डब्बू अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ उनके घर में घुस आया और मारपीट की। पुलिस ने सदानंद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.