प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: ​हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सामाजिक उत्थान संस्थान एवं गायत्री परिवार से जुड़े दर्जनों समाजसेवियों ने रविवार को हनुमानगंज स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब परिसर में ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण किया। तालाब के चारों ओर व्याप्त गंदगी की सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। आयोजक एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तालाब के किनारे छायादार वृक्षों के अलावा पर्यावरण को स्वच्छ व सुगंधित बनाने के लिए आयुर्वेदिक (औषधीय) पौधे और फूलों के पौधे भी लगाए गए हैं।इस अवसर पर सेवानिवृत्तकर्मी व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, इंजीनियर प्रेम सिंह, शिक्षक सुरेश कुमार सिंह, शिक्षक रामानुज सिंह, चंद्रभान सिंह, इंजीनियर दिग्विजय सिंह, समाजसेवी शिव बहादुर सिंह, इंजीनियर अजीत कुमार सिंह, शि...