Prayagraj News: पंप से निकाला जाएगा तरणताल के गेट पर पानी
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जार्जटाउन तरणताल के मुख्य द्वार पर भरा बारिशका पानी निकालने के लिए पंप लगाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बुधवार को तरणताल का निरीक्षण करने के बाद तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना के साथ तरणताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी को तरणताल को जल्द से जल्द तैराकों के लिए खोलने के निर्देश भी दिए। करीब आठ साल बाद जार्जटाउन तरणताल बनकर तैयार हुआ है। लंबे समय से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे तैराकों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। तरणताल के संचालन के लिए प्रशिक्षक और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी पूरी होने की ओर है। प्रशिक्षक और कर्मचारियों के चयन के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.