प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मलाक हरहर से स्टैनली रोड के बीच निर्माणधीन सिक्स लेन ब्रिज पंद्रह अक्तूबर के बाद आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस समय ब्रिज पर 860 मीटर एक्स्ट्रा डोज पिलर को जोड़ने का कार्य कराया जा रहा है। जुलाई माह में चारों पिलर को एक-दूसरे से जोड़कर उसके ऊपर बिटुमिन डालने का कार्य कराया जाएगा जो अगस्त माह में पूरा होगा। उसके बाद डेढ़ माह के दौरान ब्रिज पर लाइटिंग, सौंदर्यीकरण व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीस से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहायक अधीक्षण अभियंता वरुण वार्ष्णेय ने बताया कि पंद्रह से बीस अक्तूबर के बीच ब्रिज से आवागमन शुरू करने की योजना बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 15 अक्तूबर के बाद सिक्स लेन ब्रिज पर शुरू होगा आवागमन

हिंदी हिन्दुस्...