प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सफाई टीमों को अलर्ट किया जाए। सीडीओ ने निर्देश दिया कि पंचायतों में नियमित सफाई के साथ नालियों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों की भी सफाई कराई जाए। जिन क्षेत्रों से जलभराव और गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की लगातार निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के ...