Prayagraj News: पंचायतों में कामकाज ठप, एक महीने से नहीं हुई बैठक
प्रयागराज, जुलाई 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद से जिले में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मौजूदा प्रधानों को प्रशासक तो बना दिया गया है, लेकिन बीते एक महीने से जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में बैठक नहीं हो सकी है। इससे गांवों में जरूरी काम अटक गए हैं और ग्रामीण परेशान हैं।सबसे ज्यादा दिक्कत डोंगल बंद होने से आ रही है। ऑनलाइन काम न होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नकल, आवास और पेंशन से जुड़े काम रुके हुए हैं। लोगों को ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पंचायत सहायकों को भी एक महीने से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय रुकने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रधान संघ का कहना है कि डोंगल बंद होने और बैठकें न होने से पंचायत स्तर के सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.