Prayagraj News: पंखे से लटका मिला टीवी मैकेनिक का शव
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लाला की सराय में बुधवार को एक टीवी मैकेनिक का शव घर में पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने बीमारी के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई है।मूल रूप से प्रतापगढ़ के दहिलामऊ के रहने वाले 58 वर्षीय जय प्रकाश गुप्ता करीब दो दशक से शिवकुटी थानाक्षेत्र के लाला की सराय में परिवार के साथ रह रहे थे। वह पेशे से टीवी मैकेनिक थे, लेकिन कोरोना काल के बाद से काम बंद कर दिया था। बेटे मयूर ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार रहते थे और शराब पीने के भी लती थे। जय प्रकाश के परिवार में पत्नी सरोजिनी गुप्ता और तीन बेटे मयंक, मयूर व मंथन हैं। यह भी पढ़ें- शिवकुटी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.