Prayagraj News: न्यायमूर्ति के सचिव की कार में बस ने मारी टक्कर, चालक पर मुकदमा
प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में बेलगाम रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और मामला सामने आया है। रविवार रात परिवार के साथ निमंत्रण में जा रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के सचिव की कार में एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार बाल-बाल बच गया। विष्णापुरी कॉलोनी निवासी धनीराम वर्मा हाईकोर्ट के एक न्यायमूर्ति के सचिव हैं। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, रविवार रात करीब पौने आठ बजे वह परिवार संग अपनी कार से आरडी गार्डन जा रहे थे। मंडी के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही बस ने उनकी कार को दाहिनी तरफ से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भाग रहे चालक का पीछा कर धनीराम वर्मा ने पीएसी गेट के सामने किसी तरह बस को रुकवा लिया और पुलिस को सूचना दी। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.