प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के चक हीरानंद इलाके में रहने वाली एक युवती ने कुछ लोगों पर उससे और बड़ी बहन के साथ मारपीट, अभद्रता करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर बाल पकड़कर सड़क पर पटक दिया और बाइक चढ़ा दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को शुभम निषाद, अंकित पांडेय, अंकित पासी व छह अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। युवती का आरोप है कि वह अपने दोस्त के साथ मूवी देखकर देर रात बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में दो बाइकों पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। जबरन साथ चलने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए युवती को घर के कुछ दूर स्थित एक स्कूल की गली में ले जाकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान उसके बाल ...