प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लावारिस शवों के मामले में पुलिस का गैर जिम्मेदाराना रवैए की वजह से एक परिवार को नौ दिन बाद उसके बेटे का शव पोस्टमार्टम हाउस में मिल गया। पुलिस ने नियमों के मुताबिक काम किया होता तो लावारिस में ही युवक का अंतिम संस्कार हो जाता। पहचान होने पर नौवें दिन उसका पोस्टमार्टम हो सका।औद्योगिक थाना के बेलवट निवासी कमला प्रसाद का 31 वर्षीय बेटा सोहन 15 जुलाई को साइकिल से अपने बारा के असरवई गांव जा रहा था। घर से निकलने के कुछ देर बाद वह किसी हादसे का शिकार हो गया। जसरा बाईपास के पास उसे बेहोशी की हालत में पाया गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे सीएचसी जसरा फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं होने कारण शव को लावारिस में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। उधर, सोहन...