प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: नौकरी दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसीपी के आदेश के बाद झूंसी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी शांतनु गुप्ता की तहरीर के मुताबिक, कोरोना काल से पहले उन्होंने कोहना निवासी रवि सिंह को नौकरी दिलाने के नाम पर कई किस्तों में कुल 55 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि चार साल बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही रकम वापस किया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह रवि सिंह से अपने रुपये मांगने पहुंचे तो उसने पांच लाख रुपये और मांगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नौकरी दिलाने के नाम पर 25.45 लाख रुपये ठगे मना करने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...