प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के टीसीआई चौराहे पर बुधवार को पीडीए, करछना तहसील प्रशासन और बारा-करछना सर्किल पुलिस के साथ अतिक्रमण अभियान चलाया गया। विरोध और गहमागहमी के बीच सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई तीन घंटे चली।कार्रवाई शुरू होते ही दुकान और मकान के स्वामियों ने टीम से आग्रह किया, लेकिन टीम ने चौड़ीकरण और अवैध अतिक्रमण का हवाला देते हुए, कार्रवाई जारी रखी। लगभग तीन घंटे के दौरान 40 से अधिक दुकानों और मकानों को धराशायी कर दिया गया। इस दौरान आसपास के ट्रैफिक को डाइवर्ट करने के साथ ही विद्युत सप्लाई भी काट दी है, जिससे कोई हादसा न हो। पीडीए के अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई की पहले नोटिस दिया गया था। दूसरी ओर जिनकी दुकान मकान तोड़ा गया उनका आरोप है कि बिना किसी नोटिस के ही तोड़फो...