प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 82.48 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में छह सेंटीमीटर की कमी हुई है। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.02 मीटर रहा, जो 24 घंटे में नौ सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.06 मीटर दर्ज हुआ, जिसमें 10 सेंटीमीटर की कमी आई है। यहां 3.4 मिमी बारिश हुई। वहीं एसटीपी बक्सी बांध पर गंगा का जलस्तर 82.58 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें पांच सेंटीमीटर की कमी रही। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: निचले इलाकों को जल्द बाढ़ से राहत की उम्मीद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...