प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर रोड उपकेंद्र के अंतर्गत नीवां क्षेत्र में 33/11 केवी का नया बिजली उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में इसका ट्रायल चल रहा है और सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। उपकेंद्र शुरू होने से धूमनगंज क्षेत्र के करीब पांच हजार बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार होने वाली बिजली कटौती से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।यह उपकेंद्र बिजनेस प्लान के तहत करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। महाकुम्भ 2025 से पहले ही इसकी स्वीकृति और बजट जारी हो गया था, लेकिन महाकुम्भ के दौरान कार्य प्रभावित होने से निर्माण में देरी हुई। बाद में काम में तेजी लाई गई, हालांकि भीषण गर्मी शुरू होने से पहले इसे चालू नहीं किया जा सका। अब निर्मा...