प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: श्री दारागंज रामलीला कमेटी के भरत मिलाप, राजगद्दी समारोह व स्मारिका विमोचन के साथ ही दशहरा महोत्सव का समापन हो गया। सुबह भगवान राम की सवारी शृंगार भवन से निकलकर संगम पहुंची। नाव से संगम स्नान के बाद प्रयागवाल व निषाद समुदाय के लोगों ने भगवान का पांव पखारा और उनका पूजन-अर्चन किया। शाम को भरत व शत्रुघ्न की सवारी रथ पर विराजमान होकर मिलाप के लिए निराला चौराहा पहुंचती है। दूसरी ओर से भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमानजी रथ से चौराहे पर पहुंचते हैं। लीला संयोजक पं. सियाराम शास्त्री के निर्देशन में भरत मिलाप की लीला देख हर आंख नम हो गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: राजगद्दी समारोह : गूंजा युग रामराज्य का आ गया... इस दौरान कमेटी के 50वें अंक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, मेयर ग...