प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि किसी कर्मचारी के अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश में उसकी निलंबन अवधि को सभी परिणामी लाभों के साथ ड्यूटी पर माना गया है तो उसे सेवानिवृत्ति की तारीख को लागू वेतनमान के आधार पर पेंशन संबंधी लाभ दिए जाने चाहिए। ऐसे कर्मचारी की पेंशन निलंबन की तारीख पर लागू मूल वेतन के आधार पर निर्धारित नहीं की जा सकती। यह आदेश न्यायमूर्ति अनिल कुमार गुप्ता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के समीक्षा अधिकारी निशिथ वर्मा की याचिका पर दिया है। कोर्ट ने याचिका का निस्तारण करते हुए उन्हें पेंशन सहित सभी सेवानिवृत्ति लाभ पूर्व में तय न्यायिक सिद्धांत के अनुसार देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संग्रह अमीन को 30 साल बाद राहत, हाईकोर्ट ने पेंशन लाभ का हकदार मानानिलंबन अवधि और पेंशन पर हाईकोर...