प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: जार्जटाउन क्षेत्र में एएन झा मार्ग स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग होम से 195 मीटर कॉपर केबल चोरी हो गई। नर्सिंग होम का निर्माण करा रही कंपनी की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर के मुताबिक, निर्माणाधीन नर्सिंग होम से तीन कोर वाली 195 मीटर कॉपर केबल चोरी हो गई। शिकायतकर्ता डॉ. वीके अग्रवाल ने आशंका जताई है कि चोरी कुछ लोगों की मिलीभगत से हुई हो सकती है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...