प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: महापौर गणेश केसरवानी ने आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसी कॉलेज के सामने अव्यवस्थित स्पीड ब्रेकर, धरकार बस्ती के पास जलभराव व कबाड़, शंकर लाल भार्गव रोड पर मलबा, क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कन, कन्हैयालाल विद्या मंदिर, डाट पुल, मुट्ठीगंज, हटिया चौराहा, पंचमुखी महादेव मंदिर, सत्ती चौराहा और कटघर से काशीराज नगर तक सड़क व नालियों की खराब स्थिति मिली। महापौर ने सभी कमियों को यात्रा से पहले दुरुस्त करने, लटके तार ऊंचे कराने, पेड़ों की छंटाई, सफाई, टूटी सड़क व सीवर मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, कीटनाशक छिड़काव और आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही पार्षद नीरज गुप्ता की मांग पर काशीराज नगर की सभी सड़कों के सुधार का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: रथ...