Prayagraj News: नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं अभिभावक
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सरोज लालजी मेहरोत्रा विज्ञान संकाय में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक हुई। इसमें अभिभावकों से छात्राओं को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया गया। अभिभावकों ने महाविद्यालय की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष जताया। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने अभिभावकों का स्वागत किया। विज्ञान संकाय की समन्वयक डॉ. सिप्पी सिंह ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों और डॉ. सुमिता सहगल ने छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अचला श्रीवास्तव, डॉ. प्रमिला गुप्ता, डॉ. आलोक मालवीय, डॉ. शर्मिला वैश्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.