प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सर्वोदय नगर में मंगलवार को अंतर्विद्यालयी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय 'मेरा भारत, मेरा गौरव' रहा। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और समसामयिक विषयों पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। शुभारंभ संत प्रकाश द्विवेदी ने किया। न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने विजेताओं को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: युवा उत्सव में लोकगीत और लोकनृत्य की धूम, नशामुक्ति की ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...