प्रयागराज, नवम्बर 29 -- Prayagraj News: निजी अस्पतालों में एक दिसंबर से आयुष्मान कार्ड के तहत कई तरह के इलाज को बंद करने की तैयारी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है मोतियाबिंद का ऑपरेशन। प्रस्तावित बदलाव से पूर्व शहर के कई निजी अस्पतालों में मरीजों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन की तारीख देना बंद कर दिया गया है। नए नियम के मुताबिक, मोतियाबिंद का ऑपरेशन केवल सरकारी अस्पताल में होगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी अस्पतालों में अधिक भुगतान को रोकने और सरकारी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जिले के निजी अस्पतालों में हर साल लगभग 10 हजार मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। इसमें यदि मरीज का सामान्य ऑपरेशन होता है तो प्रति मरीज पांच हजार रुपये और दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए 8800 रुपये का भुगतान अस्पताल ...