प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम में आम नागरिकों की सुविधा के लिए सभाकक्ष उपलब्ध होने के बावजूद फरियादियों को अपनी समस्याएं लेकर घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। शिकायत लेकर आने वाले लोगों का कहना है कि बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। नगर निगम के सुरक्षाकर्मी और फरियादियों के बीच कहासुनी हो रही है। बुजुर्ग रामधीन ने बताया कि यदि सभाकक्ष का उपयोग प्रतीक्षालय के रूप में किया जाए तो वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगों को काफी राहत मिल सकता है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक राहत मिलेगीष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...