Prayagraj News: नालों की सफाई में लापरवाही पर नगर निगम के मुख्य अभियंता का वेतन रोका
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: जलभराव की समस्या की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। सफाई कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने साफ कहा कि नालों की सफाई केवल तत्काल राहत तक सीमित न रहे, बल्कि स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए। मंडलायुक्त ने बालसन चौराहा, जवाहर लाल नेहरू रोड, बाईपास नाला, सीवाई चिंतामणि रोड, जार्जटाउन थाना चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा और एमजी रोड का निरीक्षण किया। बालसन चौराहे पर नालों की तत्काल सिल्ट सफाई कराने और ड्रेनेज सिस्टम में सीवर का पानी न मिलने देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Katihar News: बारिश होते ही निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.