Prayagraj News: नाले में जली मिली बाइक, पड़ोसी पर आरोप
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। हासिमपुर छबिलेपुर गांव में एक युवक की बाइक संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में जली हुई मिली। पीड़ित ने पड़ोसी पर रंजिश में बाइक जलाने का आरोप लगाते हुए पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।गोलू पुत्र रामराज के मुताबिक वह अपने चाचा धर्मराज की से मर्दापुर आता-जाता था। छह जुलाई की सुबह बाइक घर के बाहर नहीं मिली। तलाश करने पर ग्रामीणों से नाले में बाइक जलती होने की सूचना मिली। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि चार जुलाई को उसके मामा का पड़ोसी अनुज उर्फ अन्नू से विवाद हुआ था। इसी के चलते अनुज ने बाइक जला दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.