प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) के अध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र पाल सिंह ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में जलभराव के लिए प्रशासनिक भ्रष्टाचार और इंजीनियरिंग की गलत योजना को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस संबंध में न्याय मित्र, उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सुझाव दिए हैं।

समस्या का दीर्घकालिक विश्लेषण प्रो. सिंह ने पत्र में कहा कि वह करीब 30 वर्षों से सीएमपी में अध्यापन कर रहे हैं और बारिश के पानी से कॉलेज के प्रभावित होने की समस्या को लंबे समय से देखते आ रहे हैं। कॉलेज के दक्षिणी हिस्से से स्वाभाविक ढाल के अनुरूप नाला मुख्य गेट की ओर से पूर्व और फिर उत्तर दिशा में बहता था। यह नाला बॉटनी विभाग के कोने से होकर आगे त...