Prayagraj News: नाटक में दिखा भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर का 40वां स्थापना दिवस तथा गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को मनाया गया। विद्यालय सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता और प्रधानाचार्या अल्पना डे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुरु वंदना नृत्य, प्राचीन गुरुओं आचार्य पिंगल, आचार्य चरक एवं आचार्य बौधायन आदि के अन्वेषण पर आधारित नाटक की प्रस्तुति से संदेश दिया कि आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जड़ें भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा में निहित हैं। डॉ. कृष्णा गुप्ता ने कहा कि संस्थापक लोकमणिलाल का स्वप्न राष्ट्र के नव निर्माण के लिए छात्रों के भविष्य को दिशा प्रदान करना व अंग्रेजी शिक्षा के साथ ही छात्रों को भारतीय संस्कृति से सिंचित करना था। यह भी पढ़ें- गुरु की खोई प्रतिष्ठा लौटाना ही महर्षि वेदव्यास को सच्ची श्रद्धांज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.