प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ गांव में नलकूप का ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे गांव के 300 से अधिक परिवार पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जलकल विभाग की ओर से विद्युत विभाग को पत्र भेजकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलकल सके अधिशासी अभियंता ने विद्युत नगरीय वितरण खंड-दो, टैगोर टाउन के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा था। इसमें फाफामऊ गांव और बहमलपुर पानी की टंकी की जलापूर्ति प्रभावित होने की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के लिए खराब ट्रांसफार्मर बदलने का आग्रह किया गया है। लगातार तीन दिन से नलकूप बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर नलकूप चालू कराने की मांग की है।

हिंदी हिन...