प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: हंडिया थानाक्षेत्र के सीधवार रायपुर स्थित नहर में गुरुवार को दोस्तों के साथ नहाने गए आईटीआई छात्र की डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिजन बेसुध हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से करीब चार घंटे प्रयास के बाद शव को बाहर निकलवाया। मृतक के परिजन ने चार अज्ञात साथियों की भूमिका पर संदेह व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस चारों अज्ञात साथियों का पता लगाने में जुटी है। पूरेगोबई निवासी संतलाल शर्मा सैलून चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा 20 वर्षीय हिमांशु शर्मा श्री सांई राम औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र उपरदहां हंडिया से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चार साथियों के साथ नहर में नहाने गए आईटीआई छात्र की डूबने से मौत परिजनों के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हिमांशु मोबाइल...