प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: नशामुक्त भारत-खुशहाल भारत का संदेश देने के लिए सोमवार को भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से 'नशामुक्ति सद्भावना यात्रा' निकाली गई। जिलाध्यक्ष गायत्री चतुर्वेदी के नेतृत्व में यात्रा बैरहना स्थित काली मंदिर से शुरू हुई। पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संस्थापक परमहंस योगीराज श्रीशक्तिपुत्र के निर्देशन में निकली यह यात्रा रामबाग, जॉनसेनगंज, घंटाघर, मानसरोवर चौराहा, चंद्रलोक चौराहा, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, पुराना यमुना पुल के रास्ते इलाहाबाद डिग्री कॉलेज होते हुए काली मंदिर बैरहना पहुंची। यहीं पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (युवा) के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नीलेश तिवारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेंद्र सोनी और उपाध्यक्ष संतोष पाल समेत बड़ी संख्या में पदा...