प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: शारदीय नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंदिरों और उनके आसपास साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा, यातायात और पार्किंग तक के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि नवरात्र के दौरान प्रमुख देवी मंदिरों और वहां तक पहुंचने वाले मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंदिर परिसरों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। कूड़े का समय से उठान सुनिश्चित करने के साथ ही आसपास के रास्तों को भी स्वच्छ रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत न हो। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दरबार की तैयारी पूरी स...