Prayagraj News: नवप्रवेशियों की मदद को एबीवीपी ने लगाई हेल्प डेस्क
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रवेश भवन पर हेल्प डेस्क लगाई गई। काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन, विषय चयन, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष हिमांशु पांडेय, आलोक त्रिपाठी, अमन मिश्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- AU Admission 2026: UG कोर्सेज के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी डिटेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.