Prayagraj News: नवनीत कुमार ने एयरपोर्ट निदेशक का पदभार संभाला
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट के नए निदेशक नवनीत कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। बीआईटी सिंदरी से पढ़े नवनीत गुप्ता भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अगस्त 2000 में शामिल हुए थे। उन्हें एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट और विमानपत्तन संचालन का व्यापक अनुभव है। वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता में सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2016 से 2022 के दौरान उन्होंने डिब्रूगढ़ और भुज हवाई अड्डों पर भी काम किया। वह प्रयागराज स्थित सिविल एविएशन ट्रेनिंग कॉलेज में एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के प्रशिक्षक और परीक्षक भी रहे हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन और एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से प्रदान की जाने वाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोफेशनल उपाधि भी है। विमानपत्तन संचालन और रक्षा-नागरिक समन्वय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.