प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित जीएनएम नर्सिंग स्कूल में बाल उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में जीएनएम के छात्र-छात्राओं की ओर से केक काटकर खुशियां साझा की गयीं। साथ ही खान-पान से संबंधित स्टॉल सजाकर सामग्री की बिक्री की। मनोरंजक खेलों में उत्साह से भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत व चुटकुले प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल ने छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रयास को सराहा और बाल दिवस की शुभकामना दी। आयोजन में जीएनएएम, प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जीएनएम नर्सिंग कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया बालोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...