प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वाराणसी के नमो घाट पर 22 अक्तूबर से तीन दिवसीय एयर शो होगा। इसमें भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबैटिक टीम अपने नौ हॉक विमानों के साथ आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएगी। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शन में दर्शकों को रोमांचक हवाई कलाबाजियां देखने का मौका मिलेगा। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से लाइसेंस के तहत निर्मित हॉक एमके-132 विमानों से टीम लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और प्रसिद्ध डीएनए करतब दिखाएगी। नौ विमानों की एक साथ सटीक उड़ान और उनके पीछे निकलने वाली केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की धुएं की लकीरें गंगा के आसमान को तिरंगे के रंगों से सराबोर कर देंगी।रक्षा यह भी पढ़ें- वाराणसी का नमो घाट नीले मैट से ढंका, एयर शो से पहले कौतुहल बना सेना का ह...