प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: नजूल भूमि पर अवैध टिनशेड बनाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल आकांक्षा पांडेय की तहरीर पर आरोपी राजू बंगाली के खिलाफ कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल की तहरीर के अनुसार मौजा पट्टी जलाल बेरून झंडी स्थित एक भूखंड नजूल संपत्ति है। 22 सितंबर को स्थलीय निरीक्षण में इसके कुछ हिस्से में राजू बंगाली के 22 टिनशेड बने मिले, जहां मूर्ति निर्माण, टेंट और शीशा कटिंग का काम हो रहा था। निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन टिनशेड नहीं हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...