प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज प्रमुख संवाददाता नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को समय से और मानक के अनुरूप पूरा कराने के साथ उनकी आय बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सोमवार को संगम सभागार में एडीएम सिटी मंगलेश कुमार दुबे ने नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की।बैठक में फूलपुर, हंडिया, लालगोपालगंज, शंकरगढ़ और कोरांव में दो प्रतिशत स्टांप शुल्क तथा मऊआइमा में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी गई। एडीएम ने कार्यों के औचित्य पर चर्चा करते हुए शासन के निर्देशों के अनुसार मानक का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन, कान्हा गोशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, नाली, खड़ंजा समेत सभी कार्य गुणवत्ता के ...