प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान शनिवार को नगर निगम परिसर में होगा। मतदान से एक दिन पहले भाजपा ने पांच और सपा ने एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। अगर शनिवार सुबह और प्रत्याशियों के नाम न दिए गए तो सभी निर्विरोध चुने जाएंगे। मतदान के लिए नाम का प्रस्ताव सुबह 11 बजे से दिया जाएगा।भाजपा ने किरन जायसवाल, आशीष द्विवेदी, आकाश सोनकर, दीपिका पटेल, पंकज कुमार का और सपा ने कन्हई भारती के नाम की घोषणा की है। चूंकि चुनाव छह पदों के लिए ही होना है, ऐसे में अगर शनिवार सुबह नए नाम न आए तो सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नाम का प्रस्ताव दिया जागा। दोपहर 12 से 12:30 बजे तक नाम वापसी का अवसर रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक मतपत्र त...