प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: हार्टमनगंज में मंगलवार देर रात कबाड़ की दुकान पर धावा बोलकर असलहे से लैस बदमाशों ने कारोबारी से मारपीट कर रुपये और जेवरात लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश कबाड़ कारोबारी की कार भी लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर सक्रिय पुलिस ने लूट के मास्टर माइंड को हिरासत में ले लिया। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। फाफामऊ थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव निवासी जीतलाल की थरवई क्षेत्र के हार्टमनगंज में कबाड़ की दुकान है। जीतलाल दुकान पर रहते हैं। आरोप है कि देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में धावा बोला। जीतलाल की असलहे की बट से पिटाई कर 15 हजार रुपये, सोने व चांदी की अंगूठी और कार लूटकर फरार हो गए। घटनास्थल पर एसीपी थरवई अजयेंद्र यादव और थरवई थाना प्रभारी पंकज सिंह पहुंचे। पुल...