Prayagraj News: नकली पार्ट्स व ट्यूब बनाने की फैक्टरी पर छापा
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चौक कोतवाली पुलिस ने प्रतिष्ठित कंपनी के नाम पर नकली पार्ट्स और ट्यूब बनाने के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मोहत्सिमगंज स्थित फैक्टरी पर छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में नकली ऑटो पार्ट्स, ट्यूब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई। ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मोहत्सिमगंज निवासी मोहम्मद कलीम के ठिकाने पर छापा मारा। वहां से टीवीएस और सीएट ब्रांड के नाम से तैयार किए जा रहे नकली उत्पाद बरामद हुए। जांच के लिए दोनों कंपनियों के नकली और असली उत्पादों के नमूने सील कर शेष माल को थाने में जमा कराया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.