प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटने न पाए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसके लिए हर बूथ से कम से कम 30 फॉर्म-6 भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने मतदाता सूची में डुप्लीकेट प्रविष्टियों को चिह्नित कर हटाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सोमवार को एनआईसी कक्ष में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। विधानसभा क्षेत्रवार विशेष कैंप दिवसों में प्राप्त फार्मों की स्थिति की जानकारी ली। निर्धारित लक्ष्य से कम फार्म-6 प्राप्त होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के 'कोई मतदाता न छूटे' के उद्देश्य को सा...