Prayagraj News: नए पुल से यमुना में कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाया
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नए पुल पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती यमुना में कूद गई। गनीमत रही कि पुल के नीचे मौजूद जल पुलिस के गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कीडगंज पुलिस युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गई। पुल पर मिले युवती के बैग और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। युवती धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक युवती की मां ने बताया कि बेटी प्राइवेट जॉब करती है। परिवार की आर्थिक मदद नहीं कर पाने से वह परेशान थी। युवती की दो और बहनें हैं। उसके पिता बाहर रहकर नौकरी करते हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन युवती को लेकर घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.