प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नए पुल से शनिवार शाम  एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। राहगीरों ने महिला को कूदते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर नैनी  पुलिस मौके पर पहुंची। जल पुलिस और नदी में मौजूद पीएसी के जवानों ने घंटों महिला की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मौके से भी ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे महिला की पहचान या उसके बारे में कोई जानकारी मिल सके। यह भी पढ़ें- 'बाय-बाय, पापा'; फोन करके बोली और चिनाब नदी में कूद गई बेटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...