Prayagraj News: धूमनगंज में तीन घरों में पकड़ी गई बिजली
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। धूमनगंज में बिजली विभाग की चेकिंग में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता हरिनाथ पाल के नेतृत्व में टीम ने जांच की। पहली कार्रवाई में चुन्नू के घर में मीटर के अतिरिक्त कटिया लगाकर करीब दो किलोवाट बिजली का वाणिज्यिक उपयोग होता मिला। दूसरी कार्रवाई में इसरार के परिसर में बिना स्वीकृत कनेक्शन के एलटी लाइन से कटिया जोड़कर करीब पांच किलोवाट बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। इसी तरह एक अन्य घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। तीनों ही मामलों में बिजली चोरी निरोधक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गढ़पुरा में बिजली चोरी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.