प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी, दारागंज में श्री गुरु कार्तिकेय भगवान का पूजन एवं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तेरहों अखाड़ों के पदाधिकारी और संत-महात्मा उपस्थित हुए। सभी संतों ने गुरु कार्तिकेय भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन पूज्य श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के मार्गदर्शन तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामसेवक गिरि महाराज की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भगवान कार्तिकेय के जन्मोत्सव पर निरंजनी अखाड़े में उमड़ा संत समाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...