प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: चीत्कार वेलफेयर सोसाइटी का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को बलुआघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने नाटक, गीत-नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। संयोजन संस्था की अध्यक्ष ईशिता जायसवाल ने किया। इस मौके पर ओम ओझा, सिद्धि गुप्ता, तुरुषी सिंह, संस्कृति, प्रियोदित, मयंक, आर्यन, आकांश, मनस्वी मौजूद रहीं। आभार ज्ञापन प्रियंक गुप्ता ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...