Prayagraj News: धीरे-धीरे बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। गंगा-यमुना के जलस्तर में रविवार को मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना का जलस्तर 75.98 मीटर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में यहां 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.77 मीटर रहा, जो 24 घंटे में आठ सेमी घटा है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 75.54 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें एक सेमी की वृद्धि हुई है। जिले में गंगा का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल तीनों स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नैनी, फाफामऊ और छतनाग क्षेत्र में बारिश नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.