प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धनतेरस से लेकर दीपावली तक बाजार में खरीदारों की काफी भीड़ है। खासकर चौक और कटरा में भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। यातायात पुलिस ने धनतेरस से लेकर दीपावली तक चौक और कटरा में ई-रिक्शा से लेकर कार व अन्य बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दी है। सिर्फ दोपहिया वाहनों को भी छूट रहेगी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: धनतेरस-दीपावली पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन, यातायात व्यवस्था के चलते 11 स्थानों से भारी वाहनों की नो-एंट्रीचौक और कटरा में यातायात प्रतिबंध यातायात पुलिस की गाइडलाइन के मुताबिक, कोठापारचा से कटरा की ओर जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। यहां से बड़े निजी वाहन और सवारी वाहनों पर रोक रह...