Prayagraj News: दो साल के मासूम को जमीन पर पटकने का आरोप
प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: नूर मियां की गली निवासी रागिनी कुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई की शाम वह अपनी मां और दो वर्षीय बेटे रेयांश के साथ पार्क जा रही थीं। उनका आरोप है कि पड़ोस के दीनानाथ गुप्ता, कामेच्छा गुप्ता, सोनम, पूजा और शारदा देवी ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनका गला दबाया, मारपीट की और मासूम बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। रागिनी के मुताबिक, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कर्नलगंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बच्चों के विवाद में किशोर को पीटा यह भी पढ़ें- Bahraich News: बच्चों के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पिटाई यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.