प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: झलवा और प्रीतम नगर स्थित दो मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। लाखों रुपये के गहने और नकदी समेट ले गए। एक घटना में दो संदिग्ध युवक सीसीटीवी में दिखे हैं, जबकि दूसरे मामले में मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। झलवा के स्वराज नगर निवासी संजीव सिंह के मकान से चोर 55 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। उनके मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने पर रात करीब डेढ़ बजे चोरी की जानकारी हुई। संजीव ने रवि कुमार और सुनील कुमार नाम के दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्हें आशंका है कि चोरी से पहले रेकी की गई थी। तहरीर में रवि के खिलाफ पहले भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही गई है। चोरों ने प्रीतम नगर में एक मकान...