प्रयागराज, नवम्बर 21 -- Prayagraj News: फाफामऊ पुल से शनिवार को एक महिला दो बेटियों के साथ गंगा में कूद गई। गनीमत रही कि जल पुलिस और पीएसी के जवानों ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शिवकुटी पुलिस ने मां-बेटियों को प्राथमिक उपचार के लिए बेली अस्पताल पहुंचाया और महिला के घरवालों को सूचना दी। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उल्दा महेशगंज निवासी धर्मेंद्र मौर्या किसान हैं। शनिवार दोपहर उनकी पत्नी 35 वर्षीय संजू मौर्या अपनी दो बेटियों के साथ पुल पर पहुंची और उन्हें लेकर गंगा में कूद गई। राहगीरों ने शोर मचाया तो पुल के नीचे मौजूद जल पुलिस और पीएसी के जवान तत्परता से स्टीमर लेकर पहुंचे और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के संबंध में नवाबगंज थाने की मंसूराबाद चौकी के प्रभारी भीष्म नारायण सिंह ने बताया कि परिजनो...